सागर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शनिवार को जिला अस्पताल से कनेरादेव चौराहे तक डिवाइडर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार तथा निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डिवाइडर पर चंपा, पाम एवं गुलमोहर के पौधे लगाए गए। चंपा अपने सुगंधित एवं आकर्षक पुष्पों के कारण वातावरण को सौंदर्य और शीतलता प्रदान करता है। पाम पौधे कम स्थान में भी अच्छी वृद्धि करते हैं तथा सड़क किनारे हरियाली और सजावटी स्वरूप बढ़ाने में उपयोगी माने जाते हैं। वहीं गुलमोहर अपने चमकीले लाल-नारंगी फूलों, घने पत्तों और छायादार स्वरूप के कारण शहरी क्षेत्रों में विशेष महत्व रखता है और सड़क मार्गों को आकर्षक बनाता है।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि नगर में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्षा का क्रम कुछ समय के लिए रुक जाने के कारण वृक्षारोपण कार्यक्रम में थोड़ा विलंब अवश्य हुआ, लेकिन शीघ्र ही लक्ष्य के अनुरूप व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में लगाए गए पौधों को हर प्रकार से पोषित और संरक्षित किया जाएगा तथा यदि कुछ पौधे विकसित नहीं हो पाए, तो उनकी जगह नए पौधे लगाए जाएंगे ताकि हरित अभियान का उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सके।
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। वे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर जीवन प्रदान करते हैं। नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी है। नागरिकों की सहभागिता से ही सागर को हरित और स्वच्छ शहर बनाया जा सकेगा।
निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि नगर निगम का पौधरोपण अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां योजनाबद्ध तरीके से पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और देखभाल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे लगाए गए पौधे दीर्घकाल तक सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी, पार्षद धर्मेंद्र खटीक, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, पूर्व पार्षद चेतराम, अमन चौरसिया, पवन यादव, नितिन सोनी, राहुल वैद्य, कमलेंद्र जाटव, रत्नेश जाटव सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग करें, ताकि सागर शहर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।