सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को बाघराज आवासीय कॉलोनी में पहुंचकर स्थानीय रहवासियों से बातचीत की और यहां के रहवासियों को समझाईस देते हुए अनाउंसमेन्ट के माध्यम से कहा की जो भी पात्र हितग्राही वैधानिक रूप से यहां रह रहे हैं और उनके पास विद्युत कनेक्शन नहीं हैं वे नये बिजली कनेक्शन विद्युत विभाग से लेने की प्रक्रिया पूर्ण करें। आपकी आवास संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम प्रशासन आपके साथ है। लेकिन नगर निगम अब यहां बिजली सप्लाई की सुविधा नहीं देगा, बिजली की समस्या आपको विद्युत विभाग में सम्पर्क कर हल करना होगी। उन्होंने कहा की यहां रहने वाले लोगों की दूसरी केटेगरी वो है जो या तो किसी के मकान में किराये से रह रहे हैं या फिर अवैध रूप से ताला डालकर कब्जा किये हुए हैं। ऐसे सभी लोग जो रियायती दर पर हितग्राहियों को दिये गये आवासों में किरायेदार की तरह रह रहे हैं या अवैध रूप से ताला डालकर कब्ज़ा किये हुए हैं वे 2 दिन में यहां से बाहर हो जाएँ। अन्यथा की स्थिति में उक्त कब्जाधारियों पर एफआईआर कराने सहित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा की यहां शिविर लगाकर जाँच करें और बाघराज आवासीय कॉलोनी में वैध व अवैध रूप से निवासरत लोगों की सूची बनाएं। ऐसे लोग जिन्हें इन आवासों की आवश्यकता नहीं है और वे किराये से देकर पैसा कमा रहे हैं उनके आवासों का आवंटन निरस्त करें और किरायेदार की तरह रहने वाले जरूरतमंद निवासियों का वेरिफिकेशन कर पात्रता जांचे यदि वे आवास हेतु पात्र हैं तो उन्हें उनके सर पर खुदकी छत दिलाने में सहयोग करें। निगम प्रशासन नागरिकों को बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिब्ध है। ऐसे में हर एक जरूरतमंद को शासन की आवास सुविधा का लाभ मिले यह सुनिश्चित करें।
सभी आवसीय कॉलोनी निवासी शासन के नियमों का पालन करें, नगर निगम आपका पूरा सहयोगी करेगा। उन्होंने कहा की ऐसे रहवासी जो किरायेदार की तरह यहां रह रहे है वे स्वयं जानकारी दें और अपनी पात्रता बताकर निगम के माध्यम से अपने लिए स्वयं का आवास लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की ऐसे लोगों की भी जानकारी दें जो अवैध रूप से कब्जा किये हुए हैं या जिन्होंने किसी दूसरे को आवास बेचा है या फिर किरायेदार रखकर किराया बसूल रहे हैं। ऐसे लोगों के आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी और वे मकान जरूरतमंदों को नगर निगम के माध्यम से ही आवंटित किये जायेंगे। उन्होंने कहा की यहां के रहवासियों को आवास के लिए नगर निगम और बिजली के लिए विद्युत विभाग से सम्पर्क करना है किसी भी प्रकार के बिचोलियों से सम्पर्क न करें आपकी सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। पात्र हितग्राहियों को शासन की सभी नागरिक सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए नगर निगम प्रतिब्ध है। आवासीय कॉलोनी निवासी पात्र हितग्राही जिनका पिछला बिजली बिल नगर निगम को देना बकाया है वे यहां लगाए गए शिविर में अपना पिछला बकाया बिजली बिल जमा करें और नगर निगम से एनओसी प्राप्त करें। विद्युत विभाग के माध्यम से स्थाई विद्युत कनेक्शन कराने हेतु आवेदन कर बिजली कनेक्शन प्राप्त करें। निगमायुक्त श्री खत्री ने स्थानीय निवासियों के कहने पर पिछला बिजली बिल बकाया दो किस्तों में जमा करने की सुविधा देने हेतु बसूली शिविर के निगमकर्मियों को निर्देश दिये। अब बाघराज आवासीय कॉलोनी निवासी 2 किस्तों में पिछली बकाया राशि जमा कर सकेंगे। उन्होंने कहा की जिन हितग्राहियों की आवास की राशि पूरी जमा हो चुकी है उन्हें कब्जा रशीद आदि कागजात तत्काल प्रदान करें और जो भी हितग्राही आवास की बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं उनके आवास निरस्त करें।