सागर । शहर में नालों पर अवैध अतिक्रमण कर कच्चे-पक्के निर्माण या कॉलोनी विकसित करने वालों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करें उक्त निर्देश निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने निगम इंजीनियर्स को दिये। उन्होंने गुरुवार को निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ सुबह-सुबह पगारा, रोड खुरई रोड सहित शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पगारा रोड स्थित एसटीपी प्लांट पंपिंग स्टेशन के पास बने नाले और इसके माध्यम से वर्षाजल निकासी की जानकारी ली। उक्त नाले पर कुछ लोगों द्वारा पक्के निर्माण कर अवैध अतिक्रमण की सूचना पाकर निगमायुक्त ने जाँच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा की शहर के ऐसे सभी नालों की जाँच व निरीक्षण करें और नालों पर से अवैध अतिक्रमण हटवाएँ।

उन्होंने कहा की शासकीय भूमि और नालों पर अवैध अतिक्रमण जलभराव का बड़ा कारण है। अवैध कब्जों के कारण नालों की सफाई बाधित होती है और बारिश में बाढ़ जैसे हालात बनते हैं।
सफाईकर्मी वार्ड प्रभारी दरोगा और निगम इंजीनियर्स ध्यान दें आपके क्षेत्र में नालों और शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण न हो। नागरिक शासन के नियमानुसार ही अपने पक्के निर्माण करायें। नालों का सीमांकन कर नाले की सीमा तय करें और अवैध अतिक्रमण होने से रोकें। आठों जोन में नालों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर नोटिस दें। अतिक्रमण से नालों की सफाई नहीं हो पाती। इस कारण बारिश में जलभराव की संभावना बढ़ती है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।