सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला, सिंधी कैंप सुभाषनगर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता और डिजिटल अध्ययन संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं को देखा तथा छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को शासन के मानकों के अनुसार पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके पश्चात उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी।
शासकीय शाला में स्थापित इंटरएक्टिव पैनल का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आधुनिक तकनीक और इंटरएक्टिव पैनल बच्चों में कई विषयों की बेहतर समझ विकसित करने में बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि डिजिटल पढ़ाई का लाभ प्रत्येक छात्र को समान रूप से मिले, इसके लिए रोस्टर तैयार कर नियमित आधार पर इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी, प्रिंसिपल, शिक्षक , छात्राएं मौजूद थे।