सागर । नगर निगम द्वारा संचालित आपकी महापौर आपके द्वार एवं जन चौपाल शिविर के अंतर्गत रामपुरा एवं इतवारी वार्ड का 21 वां संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर में नागरिकों ने जलप्रदाय, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। महापौर ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को उनके वार्ड में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनचैपाल शिविरों के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल योजना, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अभी तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं वे सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में उपस्थित हों जिससे शासन की मंशानुरूप लाभान्वित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके इसके साथ ही वार्ड की छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें जिससे तत्काल उनका निराकरण कराया जा सके।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि महापौर की पहल पर आयोजित जनचैपाल शिविर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को अपने वार्ड में ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी, आवश्यक सेवाएं एवं शिकायतों के निराकरण की सुविधा मिल रही है, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि जनचैपाल शिविरों में नागरिकों को लाभान्वित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि महापौर की मंशानुरूप आज 21 वां जनचैपाल शिविर आयोजित किया गया है। इन शिविरों में ऐसे पात्र नागरिक जो अभी तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए थे उनके लिए लाभान्वित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है साथ ही वार्ड की छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण महापौर जी शिविर में ही करवा रही हैं।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्रीमती संगीता शैलेष जैन एवं श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, धर्मेंद्र गुड्डा खटीक, पार्षद श्रीमती रानी आशुतोष पराग बजाज,श्रीमती रूबी पटेल, इतवारी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, श्री उदय चैहान, डब्बू साहू, कृष्ण कमार पटैल, श्रीकांत जैन, वीरेंद्र जैन, गोपाल घोशी, सुशील जैन, कौशल पहलवान, नीलेश जैन, प्रदीप बाखले, अजय जैन, उपायुक्त एस एस बघेल,सहायक यंत्री संजय तिवारी, इंजीनियर शिवेंद्र सिंह, सुरेश लारिया, योजना प्रभारी श्रीमती जया श्रीवास्तव, प्रकाश प्रभारी श्रीमती आसिमा तिर्की, एनयूएलएम सिटी मैनेजर विक्रम जैन, आसिफ खान, मंगल तिवारी, पीयूष जैन, सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।