सागर। नगर की ऐतिहासिक एवं विगत 186 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही तिसाला बड़ी पूजा एवं रथ यात्रा में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी तथा भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी के साथ पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए तथा समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

माता के जयघोष से गुंजायमान आध्यात्मिक वातावरण में तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। महापौर श्रीमती तिवारी ने माता को पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धाभाव के साथ रथ यात्रा में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव, पूर्व पार्षद राजेश केसरवानी, मुकेश साहू, रमेश साहू, आनंद चौहान, विकास, राहुल केसरवानी, राजकमल केसरवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।