Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क

    July 27, 2026

    टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश

    July 27, 2026

    सम्मान जो समाज के काम आए पहल बनी मिसाल , हजारों विद्यार्थियों और जरूरतमंदों तक पहुंचीं सौगातें

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क
    • टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश
    • सम्मान जो समाज के काम आए पहल बनी मिसाल , हजारों विद्यार्थियों और जरूरतमंदों तक पहुंचीं सौगातें
    • तो सात अगस्त की रात्रि से थम जायेंगे प्रदेश की बसों के पहिए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा, एक अगस्त को प्रदेश के हर जिले में सौंपे जाएंगे ज्ञापन
    • दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
    • विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव : भूपेंद्र सिंह स्टार प्रचारक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दतिया में किया सघन जनसंपर्क
    • गायत्री शक्तिपीठ में विधायक शैलेन्द्र जैन ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
    • दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता कर रहे जनसंपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क
    राजनीति

    दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क

    admin By adminJuly 27, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। दतिया उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव अभियान का मोर्चा संभाले पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ क्षेत्र के महत्वपूर्ण कस्बे बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर समर्थन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बहादुरपुर सहित अनेक ग्रामों में पहुंच कर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के साथ आने का आग्रह किया।

    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बहादुरपुर में अपने संबोधन में कहा कि आशुतोष तिवारी प्रदेश के बड़े नेता हैं। उन्होंने संगठन में रहते हुए प्रदेश भर का काम देखा है और अनेक चुनाव अभियान संचालित किए हैं। सागर संभाग में चुनाव प्रभारी के रूप में उनके नेतृत्व में ही खुरई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 50 हजार वोटों से जीत मिली। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दतिया से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। चुनाव जीतने के बाद आशुतोष तिवारी सिर्फ विधायक भी नहीं रहेंगे बल्कि वे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के साथ दतिया का विकास करेंगे। उन्होंने बहादुरपुर क्षेत्र की जनता से कहा कि इस जीत में आपके क्षेत्र का हिस्सा भी बड़ा होना चाहिए ताकि उतने ही अधिकार से आशुतोष तिवारी जी का हाथ पकड़ कर यहां के विकास के काम कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि बहादुर पुर क्षेत्र की सड़कों के साथ सभी विकास के काम चुनाव के तुरन्त बाद आरंभ हो जाएंगे।
    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ही प्रदेश का विकास संभव हुआ। उन्होंने कहा कि आपका वोट विकास के लिए हो यह आप सभी भलीभांति जानते हैं। इस बार आप वोट खराब नहीं करेंगे। आशुतोष भी सरकार में ताकतवर रहेंगे और दतिया का विकास सुनिश्चित करेंगे।
    पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह चुनाव इस क्षेत्र के विकास कीओ दिशा तय करेगा। आप सभी को छोटी-छोटी बातों से आगे सोच कर अपना फैसला लेना है और यहां से भाजपा की जीत का रिकार्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। जो समय के साथ चलता है वही आगे बढ़ता है। आज समय भाजपा का है, देश का 75 प्रतिशत भू-भाग की जनता भाजपा के साथ है और हमें भी भाजपा के साथ ही चलना है। दतिया का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव और आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।
    भाजपा प्रत्याशी श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं यह भरोसा भी आप सबको दिलाता हूँ। पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह हमारे अभिभावक है, वो मंच पर विराजमान हैं। मैं साधारण कार्यकर्ता बनकर के आपके बीच में आया हूं। हमेशा आपके मान-सम्मान और आपके सुख दुःख में हमेशा हाथ जोड़कर के आप सबके बीच खड़ा रहूंगा। आपके अपने जीवन में आने वाली कोई भी तकलीफ वो आपकी तकलीफ नहीं होगी, वो आपके इस बेटे इस भाई की तकलीफ होगी। उन्होंने कहा कि आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिले, आपका आशीर्वाद मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की सरकार को मिले और ये संदेश चला जाए की दतिया का मतदाता विकास के साथ है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि आगे आने वाले ढाई बरस में पिछले ढाई बरस का भी हिसाब किताब छोड़ते हुए उस विकास की भरपाई करूंगा।
    जनसंपर्क के दौरान बहादुर पुर तथा अन्य स्थानों पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह और भाजपा प्रत्याशी श्री तिवारी का स्वागत हुआ। जनसंपर्क में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता माधव सिंह दांगी, सुरेश कुमार दांगी, आशुतोष तिवारी, बलबीर सिंह दांगी, जीतू दांगी, गौरव पटेल, रेशू दांगी, पप्पू प्रधान, छोटेलाल शर्मा, मुकेश दांगी, प्रवेश दांगी, राजू दांगी, ईश्वर सिंह दांगी, अच्छे लाल दांगी, रामसेवक दांगी, सुगर सिंह दांगी, राजू शर्मा, लाल सिंह, बालवीर पहलवान, मानसिंह दांगी, भगवत दांगी, केपी दांगी, आशीष दांगी सहित अनेक गणमान्य जन, भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

    July 26, 2026

    विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव : भूपेंद्र सिंह स्टार प्रचारक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दतिया में किया सघन जनसंपर्क

    July 26, 2026

    दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता कर रहे जनसंपर्क

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024501

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024330

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    राजनीति

    दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क

    By adminJuly 27, 20261

    सागर। दतिया उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव अभियान का मोर्चा संभाले पूर्व…

    टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश

    July 27, 2026

    सम्मान जो समाज के काम आए पहल बनी मिसाल , हजारों विद्यार्थियों और जरूरतमंदों तक पहुंचीं सौगातें

    July 27, 2026

    तो सात अगस्त की रात्रि से थम जायेंगे प्रदेश की बसों के पहिए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा, एक अगस्त को प्रदेश के हर जिले में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क

    July 27, 2026

    टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश

    July 27, 2026

    सम्मान जो समाज के काम आए पहल बनी मिसाल , हजारों विद्यार्थियों और जरूरतमंदों तक पहुंचीं सौगातें

    July 27, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024501

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024330

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.