सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने संकल्प फाउडेशन द्वारा तैयार किया गया सागर नगर निगम और जनता के बीच डिजिटल संवाद की दिशा में कार्य करने हेतु ं “MP15 WhatsApp Chatbot” का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने औपचारिक रूप से बटन दबाकर MP15 WhatsApp Chatbot नम्बर 91 8982600918 शुभारंभ किया।इस अवसर पर महापौर श्रीमती तिवारी ने कहा कि निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना भी है। MP15 WhatsApp Chatbot के माध्यम से अब हर नागरिक सीधे नगर निगम से जुड़ सकेगा, अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा, और अपनी बात प्रशासन तक तुरंत पहुँचा सकेगा। यह पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की दिशा में एक बड़ा कदम है।
निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि, सागर नगर निगम की यह पहल प्रदेश में एक आदर्श उदाहरण बनेगी। यह सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि जनता को सशक्त करने का माध्यम है। अब शासन और जनता के बीच की दूरी एक संदेश भर रह जाएगी। इस अभिनव पहल को मूर्त रूप देने में संकल्प फाउंडेशन ने विशेष सहयोग किया। संस्था के अध्यक्ष, अभिनेता और समाजसेवी रिशांक तिवारी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य सदैव यही रहा है कि समाज और प्रशासन एक साथ मिलकर जनता की भलाई के लिए कार्य करें। MP15 WhatsApp Chatbot इसी सोच का परिणाम है यह सिर्फ एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि जनता की आवाज है जो अब सीधे नगर निगम तक पहुँचेगी। कार्यक्रम के दौरान संकल्प फाउंडेशन की अब तक की सामाजिक यात्रा पर आधारित वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें कोविड-19 टीकाकरण अभियान, खेल प्रोत्साहन, और सामाजिक जन-जागरूकता अभियानों को प्रदर्शित किया गया। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर निगम से एम.आई.सी. सदस्यों का स्वागत किया।
“MP15 Chatbot” नागरिकों को नगर निगम की सभी सेवाओं से जोड़ने का एक एकीकृत मंच है। नागरिक केवल नंबर पर “Hi” संदेश भेजकर अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायतें, सुझाव, कर भुगतान, सफाई, जलापूर्ति और अन्य शहरी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन शिवेश मिश्र एवं दीपज्योति दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प फाउंडेशन की ओर से नगर निगम सागर और समस्त नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तथा इस पहल को शहर के स्वच्छ, पारदर्शी और डिजिटल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर बताया । इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी, एम.आई.सी.सदस्य विनोद तिवारी, शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, धर्मेन्द्र खटीक, रूपेश यादव, राजकुमार पटैल, श्रीमति संगीता शैलेष जैन, श्रीमति कंचन सोमेश जड़िया, याकृति जड़िया,, पार्षद प्रतिनिधि श्री नरेश यादव, कनई पटैल, श्रीमति रूबी कृष्णकुमार पटैल, रामू ठेकेदार,, सूर्यांश तिवारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, एवं संकल्प फाउंडेशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
