Postmortem Times https://thepostmortemtimes.com/ Postmortem Times News Tue, 21 Jul 2026 15:04:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://thepostmortemtimes.com/wp-content/uploads/2024/06/logoo-150x60.jpg Postmortem Times https://thepostmortemtimes.com/ 32 32 रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद https://thepostmortemtimes.com/the-mayor-sought-blessings-by-showering-flowers-on-the-procession-of-rawatpura-sarkar/ https://thepostmortemtimes.com/the-mayor-sought-blessings-by-showering-flowers-on-the-procession-of-rawatpura-sarkar/#respond Tue, 21 Jul 2026 15:04:50 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10372 सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली गई शोभायात्रा का नगरवासियों ने श्रद्धा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तीनबत्ती चौराहे पर पहुंचकर पूज्य रावतपुरा सरकार का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा [...]

The post रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली गई शोभायात्रा का नगरवासियों ने श्रद्धा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तीनबत्ती चौराहे पर पहुंचकर पूज्य रावतपुरा सरकार का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी तथा भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भी पूज्य रावतपुरा सरकार का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठन एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोष, भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय वातावरण ने नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत कर अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि सागर नगर के लिए यह अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है कि पूज्य रावतपुरा सरकार के सानिध्य में पंतनगर क्षेत्र में वृहद धार्मिक आयोजन आयोजित होने जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक जागरण के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सेवा भावना एवं सनातन संस्कृति के प्रति लोगों का जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ होता है।
भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि पूज्य रावतपुरा सरकार के सानिध्य में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान एवं शोभायात्रा पूरे सागर नगर के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों, सेवा भावना एवं सनातन संस्कृति के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में सहभागी होकर पूज्य रावतपुरा सरकार का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।
महापौर ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से आयोजन में सहभागी बनने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि सोमेश जड़िया, शैलेश जैन, शुभम नामदेव, नमन चौबे, प्रज्वल भारद्वाज, टिंकू साहू, स्वराज उपाध्याय, सुनील पाठक, निष्कर्ष दुबे, शुभम सागर, नीरज करोसिया, कमलेंद्र जाटव एवं रत्नेश जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The post रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/the-mayor-sought-blessings-by-showering-flowers-on-the-procession-of-rawatpura-sarkar/feed/ 0 10372
सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप https://thepostmortemtimes.com/sagar-registrar-nidhi-jain-case-disregarding-high-court-order-proves-costly-contempt-notice-served-to-principal-secretary-finance-department-allegations-involve-irregularities-in-the-registration/ https://thepostmortemtimes.com/sagar-registrar-nidhi-jain-case-disregarding-high-court-order-proves-costly-contempt-notice-served-to-principal-secretary-finance-department-allegations-involve-irregularities-in-the-registration/#respond Tue, 21 Jul 2026 14:43:58 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10368 जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ, जबलपुर ने सागर जिले में पदस्थ वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं कलेक्टर स्टाम्प निधि जैन से जुड़े मामले में अपने पूर्व आदेश का पालन नहीं किए जाने पर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य शासन के प्रमुख सचिव (वित्त विभाग) को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता मयंक [...]

The post सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप appeared first on Postmortem Times.

]]>

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ, जबलपुर ने सागर जिले में पदस्थ वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं कलेक्टर स्टाम्प निधि जैन से जुड़े मामले में अपने पूर्व आदेश का पालन नहीं किए जाने पर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य शासन के प्रमुख सचिव (वित्त विभाग) को नोटिस जारी किया है।

याचिकाकर्ता अधिवक्ता मयंक प्रजापति ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया कि इससे पूर्व हाईकोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया था कि निधि जैन के विरुद्ध प्रस्तुत शिकायत एवं उपलब्ध जांच प्रतिवेदन पर विधि अनुसार विचार करते हुए छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेकर याचिकाकर्ता को उससे अवगत कराया जाए। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद न तो कोई निर्णय लिया गया और न ही न्यायालय के आदेश का पालन किया गया। याचिकाकर्ता ने बताया कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उन्हें हाईकोर्ट के समक्ष अवमानना याचिका दायर करनी पड़ी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव, वित्त विभाग को नोटिस जारी किया है तथा पूर्व आदेश के अनुपालन के संबंध में उचित कार्रवाई कर जवाब/अनुपालन प्रतिवेदन (Compliance Report) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि मूल याचिका में यह आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन जिला पंजीयक, जबलपुर एवं वर्तमान वरिष्ठ जिला पंजीयक, सागर निधि जैन द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी माता के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता की गई थी। इस संबंध में पूर्व में उच्चस्तरीय जांच भी कराई गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रमुख सचिव को शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई न होने के कारण हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई थी, जिसमें न्यायालय ने छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का आदेश पारित किया था।
अब न्यायालय के आदेश का निर्धारित अवधि में पालन नहीं होने पर दायर अवमानना याचिका में हाईकोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद इस मामले में विभागीय कार्रवाई और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले अनुपालन प्रतिवेदन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

The post सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/sagar-registrar-nidhi-jain-case-disregarding-high-court-order-proves-costly-contempt-notice-served-to-principal-secretary-finance-department-allegations-involve-irregularities-in-the-registration/feed/ 0 10368
खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी https://thepostmortemtimes.com/renovation-of-sports-complex-building-approved-tendering-process-to-begin-soon-minister-vishvas-sarang-informs-mla-shailendra-jain-in-the-assembly/ https://thepostmortemtimes.com/renovation-of-sports-complex-building-approved-tendering-process-to-begin-soon-minister-vishvas-sarang-informs-mla-shailendra-jain-in-the-assembly/#respond Tue, 21 Jul 2026 13:22:03 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10364 सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा सागर के खेल परिसर भवन के रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य को लेकर विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के सकारात्मक जवाब में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेल परिसर भवन के रिनोवेशन/मरम्मत कार्य के लिए तैयार 3.94 करोड़ रुपये के प्राक्कलन को सक्षम समिति से [...]

The post खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा सागर के खेल परिसर भवन के रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य को लेकर विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के सकारात्मक जवाब में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेल परिसर भवन के रिनोवेशन/मरम्मत कार्य के लिए तैयार 3.94 करोड़ रुपये के प्राक्कलन को सक्षम समिति से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।

मंत्री ने बताया कि निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल द्वारा इस कार्य की ई-निविदा 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशन के लिए भेजी गई थी, जिसका प्रकाशन 11 अप्रैल 2026 को किया गया। वर्तमान में कार्यस्थल पर मौजूद पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के लिए कलेक्टर से अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। भवन के ध्वस्तीकरण के बाद निविदा की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सागर के खेल परिसर के रिनोवेशन से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सागर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

The post खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/renovation-of-sports-complex-building-approved-tendering-process-to-begin-soon-minister-vishvas-sarang-informs-mla-shailendra-jain-in-the-assembly/feed/ 0 10364
सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में https://thepostmortemtimes.com/process-initiated-to-identify-suitable-land-for-airport-construction-in-sagar-cm-provides-information-in-the-legislative-assembly-in-response-to-a-question-by-mla-bhupendra-singh-process-underway-fo/ https://thepostmortemtimes.com/process-initiated-to-identify-suitable-land-for-airport-construction-in-sagar-cm-provides-information-in-the-legislative-assembly-in-response-to-a-question-by-mla-bhupendra-singh-process-underway-fo/#respond Tue, 21 Jul 2026 13:08:15 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10360 सागर। विधानसभा में खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा उठाए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी है कि सागर संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि एयरपोर्ट निर्माण का कार्य मुख्यतः केंद्र सरकार की एजेंसियों के [...]

The post सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर। विधानसभा में खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा उठाए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी है कि सागर संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि एयरपोर्ट निर्माण का कार्य मुख्यतः केंद्र सरकार की एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र में आता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सागर के आसपास विमानतल निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के चिन्हांकन हेतु जिला कलेक्टर को पत्र भेजा गया है, जिससे आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

विधायक भूपेन्द्र सिंह ने विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से सागर संभागीय मुख्यालय पर एयरपोर्ट निर्माण के संबंध में सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई तथा केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने की स्थिति की जानकारी मांगी थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उत्तर में स्पष्ट किया कि सागर में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपयुक्त भूमि का चयन होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा में इस महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि सागर संभाग जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र के लिए एयरपोर्ट की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार, निवेश और पर्यटन को नई गति मिलेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य तथा प्रशासनिक दृष्टि से भी पूरे संभाग को दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इस विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए उत्तर से स्पष्ट हुआ है कि सागर में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही एयरपोर्ट की मांग को गति मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विधायक श्री सिंह द्वारा उठाए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी है कि खुरई स्थित सिविल न्यायालय के नवीन भवन निर्माण के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है। जानकारी प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक निर्णय एवं आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने विधायक श्री सिंह द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। विधायक श्री सिंह ने विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से खुरई स्थित सिविल न्यायालय भवन की वर्तमान स्थिति, नवीन न्यायालय भवन की स्वीकृति की समय-सीमा तथा वर्तमान भवन में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय आने वाले नागरिकों को हो रही असुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विधायक श्री सिंह ने अपने प्रश्न में उल्लेख किया कि खुरई का वर्तमान सिविल न्यायालय भवन वर्ष 1964-65 में निर्मित हुआ था और अब लंबे समय से उपयोग में होने के कारण नवीन न्यायालय भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि नए भवन की स्वीकृति कब तक प्रदान की जाएगी तथा क्या वर्तमान भवन में न्यायिक कार्यों के संचालन के दौरान माननीय न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को स्थानाभाव और अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दिए गए लिखित उत्तर में बताया कि इस संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है। जानकारी प्राप्त होने के बाद विषय पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन न्यायालय भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। उन्होंने विधानसभा के माध्यम से इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को उठाकर शासन का ध्यान आकर्षित किया है, ताकि खुरई क्षेत्र के अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर न्यायिक अधोसंरचना उपलब्ध हो सके।

The post सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/process-initiated-to-identify-suitable-land-for-airport-construction-in-sagar-cm-provides-information-in-the-legislative-assembly-in-response-to-a-question-by-mla-bhupendra-singh-process-underway-fo/feed/ 0 10360
श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत https://thepostmortemtimes.com/the-sevadal-family-welcomed-the-shri-ram-katha-kalash-yatra/ https://thepostmortemtimes.com/the-sevadal-family-welcomed-the-shri-ram-katha-kalash-yatra/#respond Tue, 21 Jul 2026 12:37:37 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10356 सागर । श्रीराम कथा आयोजन के उपलक्ष्य में कलशयात्रा का आयोजन किया गया,जिसका शहर सेवादल परिवार ने रामप्याऊ,इतवारा बाजार में भव्य और भक्तिमय स्वागत किया। कलश यात्रा में अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ को पुष्पमाला अर्पित कर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने महाराज जी का आशीष प्राप्त किया। स्वागतकर्ताओं में शहर [...]

The post श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । श्रीराम कथा आयोजन के उपलक्ष्य में कलशयात्रा का आयोजन किया गया,जिसका शहर सेवादल परिवार ने रामप्याऊ,इतवारा बाजार में भव्य और भक्तिमय स्वागत किया।

कलश यात्रा में अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ को पुष्पमाला अर्पित कर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने महाराज जी का आशीष प्राप्त किया।
स्वागतकर्ताओं में शहर सेवादल अध्यक्ष के साथ रत्नेश रावत,चंदू सोनी,संदीप रावत,समर्थ दीक्षित,प्रशांत सोनी,परख शुक्ला,निक्की यादव आदि भक्त जन उपस्थित रहे।

The post श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/the-sevadal-family-welcomed-the-shri-ram-katha-kalash-yatra/feed/ 0 10356
बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे https://thepostmortemtimes.com/bara-bazar-students-union-membership-drive-from-the-25th-shri-choubey/ https://thepostmortemtimes.com/bara-bazar-students-union-membership-drive-from-the-25th-shri-choubey/#respond Tue, 21 Jul 2026 12:30:36 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10352 सागर । बड़ा बाजार छात्र संघ का इस वर्ष का सदस्यता अभियान आगामी 25 जुलाई से प्रारंभ होगा । यह जानकारी देते हुए बड़ा बाजार छात्र संघ के संयोजक डॉ नरेंद्र चौबे ने बताया कि संघ का यह सदस्यता अभियान 25 जुलाई से शुरू होकर 31अगस्त तक चलाया जायेगा । उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान [...]

The post बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । बड़ा बाजार छात्र संघ का इस वर्ष का सदस्यता अभियान आगामी 25 जुलाई से प्रारंभ होगा ।

यह जानकारी देते हुए बड़ा बाजार छात्र संघ के संयोजक डॉ नरेंद्र चौबे ने बताया कि संघ का यह सदस्यता अभियान 25 जुलाई से शुरू होकर 31अगस्त तक चलाया जायेगा । उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जायेगा, इसके तहत प्रमुख क्षेत्रों में विशेष स्टाल और शिविर लगाकर नए छात्रों को संघ से जोड़ा जायेगा । श्री चौबे ने बताया कि इस अभियान में संघ से जुड़े पुराने पदाधिकारी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।

The post बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/bara-bazar-students-union-membership-drive-from-the-25th-shri-choubey/feed/ 0 10352
जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर https://thepostmortemtimes.com/free-assistive-device-and-artificial-limb-distribution-camp-in-jaisinagar-camp-organized-by-youth-leader-akash-rajputs-yuva-shakti-sangathan/ https://thepostmortemtimes.com/free-assistive-device-and-artificial-limb-distribution-camp-in-jaisinagar-camp-organized-by-youth-leader-akash-rajputs-yuva-shakti-sangathan/#respond Mon, 20 Jul 2026 14:56:12 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10348 सागर । सुरखी विधानसभा के जैसीनगर स्थित बड़े महादेव मंदिर परिसर में सामाजिक अधिकारिता एवं दिव्यांगजन कल्याण के उद्देश्य से निशुल्क सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग वितरण एवं दिव्यांगजनों के परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा लोकप्रिय नेता एवं युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित [...]

The post जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । सुरखी विधानसभा के जैसीनगर स्थित बड़े महादेव मंदिर परिसर में सामाजिक अधिकारिता एवं दिव्यांगजन कल्याण के उद्देश्य से निशुल्क सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग वितरण एवं दिव्यांगजनों के परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा लोकप्रिय नेता एवं युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे और दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं वृद्धजन पहुंचे, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक मापदंडों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत पात्र हितग्राहियों को निशुल्क सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग एवं अन्य आवश्यक यंत्र वितरित किए गए। साथ ही उपकरणों के सही उपयोग एवं रखरखाव का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि लाभार्थी उन्हें सहजता से उपयोग कर अपने दैनिक जीवन को अधिक सुगम बना सकें।
इस अवसर पर युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान आकाश सिंह राजपूत ने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा चिकित्सकों से आवश्यक परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
शिविर में जैसीनगर क्षेत्र के चंदन सिंह, देवी सिंह, धीरजसिंह, रामबाबू सिंह, हरनाम सिंह, साहब सिंह, निरंजन सिंह, पप्पू दुबे, नंदलाल, देवेंद्र, सुरेंद्र सिंह, विक्की जोशी, जगभान सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, विशिष्ट चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक संवेदनशीलता एवं जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

The post जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/free-assistive-device-and-artificial-limb-distribution-camp-in-jaisinagar-camp-organized-by-youth-leader-akash-rajputs-yuva-shakti-sangathan/feed/ 0 10348
संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ https://thepostmortemtimes.com/a-meeting-was-organized-by-the-joint-front-regarding-the-regularization-of-permanent-casual-daily-wage-and-muster-roll-employees-and-a-committee-was-constituted/ https://thepostmortemtimes.com/a-meeting-was-organized-by-the-joint-front-regarding-the-regularization-of-permanent-casual-daily-wage-and-muster-roll-employees-and-a-committee-was-constituted/#respond Mon, 20 Jul 2026 14:41:46 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10344 सागर । नगर निगम में कार्यरत स्थायी कर्मी कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने के संबंध में निगम सभाकक्ष संयुक्त मोर्चा के तत्वधान में समस्त सामान्य एवं सफाई से कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में संयुक्त मोर्चा के निर्णय अनुसार संघर्ष समीति का गठन किया गया। निगम के सभी विभागों में कार्यरत स्थामीकर्मी, [...]

The post संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । नगर निगम में कार्यरत स्थायी कर्मी कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने के संबंध में निगम सभाकक्ष संयुक्त मोर्चा के तत्वधान में समस्त सामान्य एवं सफाई से कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में संयुक्त मोर्चा के निर्णय अनुसार संघर्ष समीति का गठन किया गया। निगम के सभी विभागों में कार्यरत स्थामीकर्मी, दैनिक वेतन भोगी एवं मस्टरकर्मी जिनका नियमितीकरण किया जाना है सभी नेता पदाधिकारियों ने इंदौर की तर्ज पर नियमितिकरण किये जाने हेतु मौखिक सहमति दी।

बैठक में समिति का गठन किया गया जिसमें स्थायीकर्मी, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों को शामिल किया गया है, जिनमें विकास उपाध्याय,
दिनेश कन्नौजिया,राजेंद्र सनकत, सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष कमलेश डागौर,प्रसन्न तिवारी,
अजय मछन्दर,अभय सेन,शकुन्तला गोस्वामी,
सुषमा करोसिया,गीता मिश्रा,राजकुमारी महावत,कविता,अरुण यादव,विनोदसाहू,राजेन्द्र मलैया,सुनीताकरोसिया,
अशरफ अली,संजय रैकवार है। सभी समिति के सदस्य नियमितीकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

The post संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/a-meeting-was-organized-by-the-joint-front-regarding-the-regularization-of-permanent-casual-daily-wage-and-muster-roll-employees-and-a-committee-was-constituted/feed/ 0 10344
कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण की कार्रवाई प्रगति पर भवन निर्माण के लिए 15 करोड़ जारी : कृषि मंत्री खुरई में जल्द खुलेगा नवीन आईटीआई https://thepostmortemtimes.com/construction-of-the-agriculture-college-building-and-hostel-is-underway-%e2%82%b915-crore-released-for-the-building-agriculture-minister-new-iti-to-open-soon-in-khurai/ https://thepostmortemtimes.com/construction-of-the-agriculture-college-building-and-hostel-is-underway-%e2%82%b915-crore-released-for-the-building-agriculture-minister-new-iti-to-open-soon-in-khurai/#respond Mon, 20 Jul 2026 12:24:02 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10340 सागर। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने मध्यप्रदेश विधानसभा में बताया कि खुरई स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय के नवीन भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 15 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। महाविद्यालय भवन के प्रथम चरण तथा छात्रावास निर्माण [...]

The post कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण की कार्रवाई प्रगति पर भवन निर्माण के लिए 15 करोड़ जारी : कृषि मंत्री खुरई में जल्द खुलेगा नवीन आईटीआई appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने मध्यप्रदेश विधानसभा में बताया कि खुरई स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय के नवीन भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 15 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। महाविद्यालय भवन के प्रथम चरण तथा छात्रावास निर्माण के लिए वर्तमान में निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया प्रचलन में है।
निविदा स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा तथा निर्माण पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह जानकारी उन्होंने खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

विधायक भूपेन्द्र सिंह ने विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए खुरई स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय के नवीन भवन, छात्रावास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा था कि महाविद्यालय में भवन, छात्रावास एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं कब तक उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने अपने उत्तर में बताया कि शासन द्वारा जारी प्रथम किश्त की राशि से महाविद्यालय भवन के प्रथम चरण एवं छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में लोक निर्माण संबंधी आवश्यक औपचारिकताओं के तहत निविदा आमंत्रित करने की कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ऐदल सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि निविदा स्वीकृत होने तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद महाविद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विधानसभा में इस प्रश्न के माध्यम से विधायक श्री सिंह ने क्षेत्र के कृषि विद्यार्थियों को बेहतर अधोसंरचना एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सरकार के उत्तर से स्पष्ट हुआ कि कृषि महाविद्यालय के भवन एवं छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है तथा इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है।

*खुरई भी नए शासकीय आईटीआई की प्राथमिकता सूची में शामिल : मंत्री गौतम टेटवाल*
कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने मध्यप्रदेश विधानसभा में बताया कि विभाग की नीति के अनुसार प्रत्येक विकासखंड में एक शासकीय आईटीआई प्रारंभ करना सरकार की प्राथमिकता है। खुरई विकासखंड भी विभाग की प्राथमिकता सूची में शामिल है।
यह जानकारी उन्होंने खुरई विधायक श्री सिंह द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
विधानसभा में श्री सिंह ने खुरई नगर में नवीन शासकीय आईटीआई की स्वीकृति के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई तथा मालथौन में स्वीकृत आईटीआई भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारणों के संबंध में सरकार से जानकारी मांगी थी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मालथौन आईटीआई परियोजना में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
मालथौन में नवीन आईटीआई भवन निर्माण के संबंध में मंत्री श्री टेटवाल ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाना है। वर्तमान में यह कार्य निविदा स्तर पर लंबित है। निविदा स्वीकृत होने, कार्यादेश (एल.ओ.ए.) जारी होने तथा अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के विस्तार के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य कर रही है तथा जिन विकासखंडों में अभी तक शासकीय आईटीआई नहीं हैं, वहां संस्थान स्थापित करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। खुरई को इस प्राथमिकता सूची में शामिल किया जाना क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

The post कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण की कार्रवाई प्रगति पर भवन निर्माण के लिए 15 करोड़ जारी : कृषि मंत्री खुरई में जल्द खुलेगा नवीन आईटीआई appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/construction-of-the-agriculture-college-building-and-hostel-is-underway-%e2%82%b915-crore-released-for-the-building-agriculture-minister-new-iti-to-open-soon-in-khurai/feed/ 0 10340
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ https://thepostmortemtimes.com/under-the-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-0-staying-away-from-drugs-is-essential-2-0-campaign-the-superintendent-of-police-raised-awareness-among-students-at-a-pharmacy-college-and-administered-a/ https://thepostmortemtimes.com/under-the-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-0-staying-away-from-drugs-is-essential-2-0-campaign-the-superintendent-of-police-raised-awareness-among-students-at-a-pharmacy-college-and-administered-a/#respond Mon, 20 Jul 2026 11:58:32 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=10335 सागर। “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर क्षेत्र स्थित एडिना फार्मेसी कॉलेज में एक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं थाना प्रभारी मोतीनगर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को [...]

The post नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर। “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर क्षेत्र स्थित एडिना फार्मेसी कॉलेज में एक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं थाना प्रभारी मोतीनगर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुजानिया ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है और यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो समाज एवं राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है और प्रत्येक युवा इस अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बन सकता है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री सुजानिया ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को “न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को नशा करने देंगे” की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील के. जैन, डायरेक्टर एडिना, डॉ. विवेक जैन, प्राचार्य (AIPS) तथा श्री विनीत सोनी, स्टेट जॉइंट डायरेक्टर, नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, सागर सहित महाविद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में लगभग 650 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन ने जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया।

The post नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/under-the-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-0-staying-away-from-drugs-is-essential-2-0-campaign-the-superintendent-of-police-raised-awareness-among-students-at-a-pharmacy-college-and-administered-a/feed/ 0 10335