admin, Author at Postmortem Times https://thepostmortemtimes.com/author/admin/ Postmortem Times News Fri, 06 Mar 2026 13:51:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://thepostmortemtimes.com/wp-content/uploads/2024/06/logoo-150x60.jpg admin, Author at Postmortem Times https://thepostmortemtimes.com/author/admin/ 32 32 पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन https://thepostmortemtimes.com/seva-dal-family-paid-tribute-to-former-chief-minister-arjun-singh-on-his-death-anniversary/ https://thepostmortemtimes.com/seva-dal-family-paid-tribute-to-former-chief-minister-arjun-singh-on-his-death-anniversary/#respond Fri, 06 Mar 2026 13:51:06 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9121 सागर । जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा तीनबत्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान सेवादल परिवार जनों ने पूर्व सीएम को याद कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि अर्जुन सिंह एक उच्च प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और सफल कूटनीतिज्ञ थे। जिन्होंने अपनी बौद्धिक कुशलता से [...]

The post पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा तीनबत्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान सेवादल परिवार जनों ने पूर्व सीएम को याद कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि अर्जुन सिंह एक उच्च प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और सफल कूटनीतिज्ञ थे। जिन्होंने अपनी बौद्धिक कुशलता से पंजाब के आतंकवाद को समाप्त करने में अहम भूमिका अदा की और राजीव-लोंगोवाल समझौता कराया।

कार्यक्रम में मकबूल अली,लल्ला यादव,भरत साहनी,संजय सहारा,अंबर मिश्रा,परख शुक्ला,अंकुर यादव,राकेश जैन,रवि जैन,तरूण सैनी,राहुल जैन,अमित पटेल,लकी पंडा,दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

The post पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/seva-dal-family-paid-tribute-to-former-chief-minister-arjun-singh-on-his-death-anniversary/feed/ 0 9121
निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई https://thepostmortemtimes.com/corporation-begins-strict-action-to-recover-outstanding-taxes-attachment-action-against-tarn-taran-chaityalaya-and-gendaji-trust/ https://thepostmortemtimes.com/corporation-begins-strict-action-to-recover-outstanding-taxes-attachment-action-against-tarn-taran-chaityalaya-and-gendaji-trust/#respond Fri, 06 Mar 2026 13:43:14 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9117 सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के बड़े बकायादारों द्वारा संपत्तिकर, जलकर, दुकानों का किराया एवं कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि जमा न करने पर सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। शुक्रवार को राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने राजस्व टीम के साथ शहर के दो बड़े बकायादारों [...]

The post निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के बड़े बकायादारों द्वारा संपत्तिकर, जलकर, दुकानों का किराया एवं कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि जमा न करने पर सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
शुक्रवार को राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने राजस्व टीम के साथ शहर के दो बड़े बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए श्री जैन मंदिर ट्रस्ट कोठा तारण तरण चैत्यालय, जवाहरगंज एवं देव राधा-माधव गेंडा जी ट्रस्ट द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद संपत्तिकर की राशि जमा न करने पर मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 175 के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई की।

राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि श्री जैन मंदिर ट्रस्ट कोठा तारण तरण चैत्यालय, जवाहरगंज वार्ड से संपत्तिकर की 15 लाख 56 हजार 944 रुपए तथा देव राधा-माधव गेंडा जी ट्रस्ट से 18 लाख 97 हजार 174 रुपए की बकाया राशि लंबे समय से जमा नहीं की जा रही थी, जिस पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बकाया राशि की वसूली के लिए प्रतिदिन सख्ती से कार्रवाई करें तथा इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
*निगमायुक्त की अपील*-
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व संपत्तिकर सहित अन्य करों की बकाया राशि का भुगतान कर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें। शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च के बाद संपत्तिकर की राशि दोगुनी जमा करनी होगी, इसलिए समय रहते करों का भुगतान करें।

The post निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/corporation-begins-strict-action-to-recover-outstanding-taxes-attachment-action-against-tarn-taran-chaityalaya-and-gendaji-trust/feed/ 0 9117
बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार https://thepostmortemtimes.com/without-incision-better-treatment-high-level-seminar-on-interventional-radiology-at-ima-sagar/ https://thepostmortemtimes.com/without-incision-better-treatment-high-level-seminar-on-interventional-radiology-at-ima-sagar/#respond Sun, 01 Mar 2026 13:30:27 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9112 सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की सागर शाखा ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया, जिसका पूरा फोकस इंटरवेंशनल रेडियोलोजी के ज़रिए विभिन्न प्रकार के बीमारियों का बिना बड़े चीरा लगाए इलाज के मामलों को गहराई से समझने और उनके सबसे प्रभावी, आधुनिक उपचार के तरीकों पर केंद्रित था। इस विशेषज्ञ [...]

The post बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की सागर शाखा ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया, जिसका पूरा फोकस इंटरवेंशनल रेडियोलोजी के ज़रिए विभिन्न प्रकार के बीमारियों का बिना बड़े चीरा लगाए इलाज के मामलों को गहराई से समझने और उनके सबसे प्रभावी, आधुनिक उपचार के तरीकों पर केंद्रित था।
इस विशेषज्ञ सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल के जाने-माने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. अगम्य सक्सेना और डॉ श्रेया ठाकुर ने शिरकत की।

उन्होंने अत्यंत रोचक और व्यवस्थित ढंग से विभिन्न प्रकार के इंटरवेंशनल रेडियोलोजी द्वारा विभिन्न बीमारियों के वास्तविक केस प्रस्तुत किए। उन्होंने कई जटिल और चुनौतीपूर्ण मरीजों के केस स्टडीज के माध्यम से बहुत ही स्पष्टता के साथ बताया कि:
• शुरुआती निदान में आने वाली मुख्य दिक्कतें क्या होती हैं
• सही समय पर सही जांच कैसे करनी चाहिए
• आज के आधुनिक उपचार विकल्प कौन-कौन से उपलब्ध हैं
• इन उपचारों से कितने प्रतिशत मरीजों को बहुत अच्छे परिणाम मिल रहे हैं
उनकी प्रस्तुति और केस-आधारित चर्चा इतनी प्रभावशाली थी कि उपस्थित सभी चिकित्सकों को बेहद उपयोगी और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।
सत्र की अध्यक्षता सागर के वरिष्ठ एवं सम्मानित चिकित्सकों डॉ.रीता जैन और डॉ. पुण्य प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से की। दोनों ने अत्यंत कुशलता से सत्र का संचालन किया, समय का बेहतरीन प्रबंधन किया तथा चर्चा के दौरान आने वाले महत्वपूर्ण सवालों पर भी अपने अनुभवपूर्ण विचार रखे।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.मिथलेश चौबे उपस्थित रहे। उनकी गरिमामय और प्रेरणादायक उपस्थिति ने पूरे आयोजन को और अधिक प्रतिष्ठा प्रदान की।
आईएमए, सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया के इंटरवेंशनल रेडियोलोजी द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज पर इस प्रकार की विस्तृत, केस-आधारित चर्चा स्थानीय चिकित्सकों के लिए एक नई खिड़की खोलती है। इससे प्रारंभिक एवं सटीक निदान की क्षमता बढ़ती है, उपचार में विलंब कम होता है और अंततः मरीजों को अधिक प्रभावी, समयबद्ध एवं जीवन-रक्षक उपचार मिल पाता है। ऐसे शैक्षणिक आयोजन चिकित्सा जगत में निरंतर सीखने, अपडेट रहने और बेहतर बनने की प्रक्रिया को सशक्त बनाते हैं।
डॉ. तल्हा साद ने सभी को बधाई देते हुए बताया के इस सत्र में मात्र दो महीने से भी कम समय में 102 नए सदस्य जोड़े जा चुके हैं जो के संघठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा .
सेमिनार में सागर तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया। डॉक्टरों ने विभिन्न केसों पर गहन प्रश्नोत्तरी की, अपने क्लिनिकल अनुभव साझा किए और एक-दूसरे से सीखा, जिसके कारण पूरा सत्र अत्यधिक इंटरैक्टिव, ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक बना रहा।मंच संचालन आईएमए सचिव डॉ रोशी जैन ने किया.
आईएमए सागर शाखा ऐसे ही निरंतर, उच्च-स्तरीय शैक्षणिक एवं व्यावहारिक सेमिनारों के माध्यम से चिकित्सकों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा सागर एवं आसपास के मरीजों को बेहतर, आधुनिक एवं संवेदनशील चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में समर्पित प्रयास कर रही है।

The post बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/without-incision-better-treatment-high-level-seminar-on-interventional-radiology-at-ima-sagar/feed/ 0 9112
आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित https://thepostmortemtimes.com/joint-initiative-of-ima-isa-and-advocates-association-sagar-mega-training-program-of-cpr-organized-in-the-court-premises/ https://thepostmortemtimes.com/joint-initiative-of-ima-isa-and-advocates-association-sagar-mega-training-program-of-cpr-organized-in-the-court-premises/#respond Fri, 27 Feb 2026 11:02:54 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9108 सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजी (ISA) तथा अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में न्यायालय परिसर में मैनिकिन्स पर आधारित एक मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की वास्तविक तकनीक का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. सर्वेश जैन ने सीपीआर की पूरी प्रक्रिया [...]

The post आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजी (ISA) तथा अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में न्यायालय परिसर में मैनिकिन्स पर आधारित एक मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की वास्तविक तकनीक का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. सर्वेश जैन ने सीपीआर की पूरी प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाते हुए बताया कि समय पर दिया गया सीपीआर मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह बनाए रखता है और जीवन रक्षक सिद्ध होता है। डॉ. स्मिता दुबे ने गर्भवती महिलाओं में सीपीआर की विशेष सावधानियों पर प्रकाश डाला और गर्भाशय को एक ओर रखने की तकनीक समझाई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने सीपीआर शीघ्र प्रारंभ करने के महत्व पर बल दिया तथा न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं से आपात स्थितियों में भय दूर करने हेतु बार-बार अभ्यास करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की सफलता में डॉ. रजत जैन, डॉ. आनंद कुमार , डॉ अभय सहित सपोर्ट स्टाफ रामजी कुर्मी और तरुण ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह शिविर आईएमए और आईएसए की उस व्यापक मुहिम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न संस्थानों में आमजन को जीवन रक्षा कौशल से जोड़ा जा रहा है।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि ऐसी पहलें अधिवक्ताओं को सशक्त बनाती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाती हैं, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति संभावित जीवन रक्षक बन सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता संघ के सचिव कुंवर वीरेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The post आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/joint-initiative-of-ima-isa-and-advocates-association-sagar-mega-training-program-of-cpr-organized-in-the-court-premises/feed/ 0 9108
FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग https://thepostmortemtimes.com/big-initiative-of-frhs-india-chemists-given-special-training-on-safe-abortion-law/ https://thepostmortemtimes.com/big-initiative-of-frhs-india-chemists-given-special-training-on-safe-abortion-law/#respond Fri, 27 Feb 2026 02:10:32 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9104 सागर। FRHS India द्वारा Hotel Crown Palace में केमिस्टों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित गर्भपात से संबंधित मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम के प्रावधानों, नियमों एवं केमिस्टों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित गर्भपात [...]

The post FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर। FRHS India द्वारा Hotel Crown Palace में केमिस्टों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित गर्भपात से संबंधित मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम के प्रावधानों, नियमों एवं केमिस्टों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित गर्भपात सेवाओं के कानूनी पहलुओं, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपायों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं अधिकारों की सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि संस्था का क्लिनिक सागर में संचालित है, जहां परिवार नियोजन ऑपरेशन एवं सुरक्षित गर्भपात की सेवाएं उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षित वातावरण में उपलब्ध कराई जा रही हैं।
50 से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट शामिल हुए
कार्यशाला में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन एवं सचिव अनिल कुमार जैन सहित 50 से अधिक केमिस्टों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की पहल को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
विशेषज्ञों ने दी गर्भपात कानूनों की जानकारी दी
इस अवसर पर संस्था के राज्य प्रतिनिधि विपिन कुमार, वरिष्ठ सर्जन डॉ. दिवाकर मिश्रा एवं जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को सुरक्षित गर्भपात से संबंधित कानूनी, तकनीकी एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा केमिस्टों की जिम्मेदारियों एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट किया।
संस्था का उद्देश्य समुदाय में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जागरूकता बढ़ाना है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
डॉ. दिवाकर मिश्रा, वरिष्ठ सर्जन, सागर

The post FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/big-initiative-of-frhs-india-chemists-given-special-training-on-safe-abortion-law/feed/ 0 9104
सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग https://thepostmortemtimes.com/frhs-indias-major-initiative-in-sagar-chemists-given-special-training-on-safe-abortion-law/ https://thepostmortemtimes.com/frhs-indias-major-initiative-in-sagar-chemists-given-special-training-on-safe-abortion-law/#respond Thu, 26 Feb 2026 16:58:58 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9098 सागर। FRHS India द्वारा Hotel Crown Palace में केमिस्टों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित गर्भपात से संबंधित मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम के प्रावधानों, नियमों एवं केमिस्टों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित गर्भपात [...]

The post सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर। FRHS India द्वारा Hotel Crown Palace में केमिस्टों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित गर्भपात से संबंधित मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम के प्रावधानों, नियमों एवं केमिस्टों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित गर्भपात सेवाओं के कानूनी पहलुओं, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपायों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं अधिकारों की सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि संस्था का क्लिनिक सागर में संचालित है, जहां परिवार नियोजन ऑपरेशन एवं सुरक्षित गर्भपात की सेवाएं उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षित वातावरण में उपलब्ध कराई जा रही हैं।

50 से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट शामिल हुए
कार्यशाला में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन एवं सचिव अनिल कुमार जैन सहित 50 से अधिक केमिस्टों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की पहल को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

विशेषज्ञों ने दी गर्भपात कानूनों की जानकारी दी
इस अवसर पर संस्था के राज्य प्रतिनिधि विपिन कुमार, वरिष्ठ सर्जन डॉ. दिवाकर मिश्रा एवं जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को सुरक्षित गर्भपात से संबंधित कानूनी, तकनीकी एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा केमिस्टों की जिम्मेदारियों एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट किया।

संस्था का उद्देश्य समुदाय में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जागरूकता बढ़ाना है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
-डॉ. दिवाकर मिश्रा, वरिष्ठ सर्जन, सागर

The post सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/frhs-indias-major-initiative-in-sagar-chemists-given-special-training-on-safe-abortion-law/feed/ 0 9098
आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर https://thepostmortemtimes.com/initiative-of-ima-and-isa-cpr-training-camp-at-government-engineering-college/ https://thepostmortemtimes.com/initiative-of-ima-and-isa-cpr-training-camp-at-government-engineering-college/#respond Wed, 25 Feb 2026 09:55:58 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9094 सागर । शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और स्टाफ को आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की महत्वपूर्ण तकनीक सिखाई गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा और इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजी (आईएसए) सागर सिटी ब्रांच के संयुक्त आयोजन में कॉलेज परिसर में आयोजित सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों ने इस जीवन [...]

The post आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और स्टाफ को आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की महत्वपूर्ण तकनीक सिखाई गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा और इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजी (आईएसए) सागर सिटी ब्रांच के संयुक्त आयोजन में कॉलेज परिसर में आयोजित सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों ने इस जीवन रक्षक कौशल को सीखा।

मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अजय सिंह ने सरल भाषा और व्यावहारिक प्रदर्शनों के जरिए समझाया कि हृदय गति रुकने या सांस बंद होने की स्थिति में तुरंत सीपीआर शुरू करने से मस्तिष्क तक ऑक्सीजन पहुंचती रहती है। इससे अस्पताल पहुंचने तक का मूल्यवान समय बचाया जा सकता है।
आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर बताया कि सही समय पर दिया गया सीपीआर व्यक्ति के जीवित रहने की संभावना को दोगुना या तिगुना तक बढ़ा सकता है, क्योंकि यह रक्त संचार को बनाए रखता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में बिना डर या संकोच के सीपीआर शुरू करें, क्योंकि हर सेकंड जीवन और मृत्यु के बीच फर्क डाल सकता है।
प्रशिक्षक डॉ. अजमल खान ने जोर देकर कहा कि ऐसी ट्रेनिंग न केवल छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाती है, बल्कि पूरे समाज में त्वरित आपात सहायता की संस्कृति को मजबूत करती है।
कार्यक्रम की सफलता में डॉ. रजत जैन, डॉ. आनंद कुमार के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ रामजी कुर्मी और तरुण ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह शिविर आईएमए और आईएसए की उस व्यापक मुहिम का हिस्सा है, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों के लोगों को जीवन रक्षा कौशल से जोड़ा जा रहा है।
प्राचार्य डॉ अनुराग त्रिवेदी ने बताया के ऐसी पहलें युवाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाती हैं, जहां हर व्यक्ति एक संभावित जीवन रक्षक बन सकता है।

The post आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/initiative-of-ima-and-isa-cpr-training-camp-at-government-engineering-college/feed/ 0 9094
जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने https://thepostmortemtimes.com/the-municipal-commissioner-gave-instructions-to-increase-public-participation-100-door-to-door-garbage-collection-challan-action-against-those-who-spread-filth-and-strict-recovery-of-outstanding-tax/ https://thepostmortemtimes.com/the-municipal-commissioner-gave-instructions-to-increase-public-participation-100-door-to-door-garbage-collection-challan-action-against-those-who-spread-filth-and-strict-recovery-of-outstanding-tax/#respond Mon, 23 Feb 2026 12:39:47 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9089 सागर । नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025–26 के संबंध में तैयारियों एवं राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने एवं बकाया करों की राशि की सख्ती से वसूली करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा [...]

The post जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025–26 के संबंध में तैयारियों एवं राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने एवं बकाया करों की राशि की सख्ती से वसूली करने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों तथा सार्वजनिक स्थानों को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और आवश्यकतानुसार चालानी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा घर स्तर पर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कराया जाए। जिन क्षेत्रों में नागरिक सहभागिता कम है, वहां जनजागरूकता गतिविधियां बढ़ाई जाएं। निगमायुक्त ने स्वच्छता मित्रों की उपस्थिति, कार्यक्षमता तथा संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने, शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने, कचरा संग्रहण बिंदुओं को व्यवस्थित करने तथा सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने तथा नगर निगम के बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया आदि की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख मापदंडों—नागरिक फीडबैक, सेवा स्तर प्रगति, कचरा प्रबंधन एवं नवाचार गतिविधियों—पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शहर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को नियमित क्षेत्रीय भ्रमण करने, कमियों की पहचान कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने एवं जनभागीदारी बढ़ाने के लिए वार्ड स्तर पर नागरिकों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में स्वच्छता निरीक्षक आनंद मंगल गुरु, जोन प्रभारी शशांक रावत, देवकुमार चौबे,अनिरुद्ध चाचौंदिया, विकास गुरु, आशुतोष सोलंकी, गंधर्व सिंह, रज्जन करोसिया, कुलदीप बाल्मीकि, सभी वार्डों के इंजीनियर, एमआईएस एक्सपर्ट गौरव सिंह राजपूत ,स्वच्छता, स्वास्थ्य, यांत्रिकी, राजस्व सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

The post जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/the-municipal-commissioner-gave-instructions-to-increase-public-participation-100-door-to-door-garbage-collection-challan-action-against-those-who-spread-filth-and-strict-recovery-of-outstanding-tax/feed/ 0 9089
SAANS और Cy-TB अभियान के प्रणेता डॉ. तल्हा साद सम्मानित, आईएमए जबलपुर ने दिया हेडगेवार अवॉर्ड https://thepostmortemtimes.com/dr-talha-saad-pioneer-of-saans-and-cy-tb-campaign-honored-ima-jabalpur-gives-hedgewar-award/ https://thepostmortemtimes.com/dr-talha-saad-pioneer-of-saans-and-cy-tb-campaign-honored-ima-jabalpur-gives-hedgewar-award/#respond Mon, 23 Feb 2026 10:33:34 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9085 सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जबलपुर द्वारा डॉ. तल्हा साद को डॉ. के. बी.हेडगेवार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें दूर दराज़ एवं अल्प-सेवित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के उत्थान में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. तल्हा साद ने आईएमए सागर की अध्यक्षता संभालने के बाद [...]

The post SAANS और Cy-TB अभियान के प्रणेता डॉ. तल्हा साद सम्मानित, आईएमए जबलपुर ने दिया हेडगेवार अवॉर्ड appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जबलपुर द्वारा डॉ. तल्हा साद को डॉ. के. बी.हेडगेवार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें दूर दराज़ एवं अल्प-सेवित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के उत्थान में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. तल्हा साद ने आईएमए सागर की अध्यक्षता संभालने के बाद से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से खुरई, रहली, रहतगढ़, गाड़ाकोटा, केसली, बांडा आदि दूर-दराज के स्थानों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया गया है।

उनका सबसे बड़ा एवं चुनौतीपूर्ण प्रयास *शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate) एवं मातृ मृत्यु दर (Maternal Mortality Rate)* को कम करने का रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित SAANS कार्यक्रम को विशेष बल दिया है। इसके तहत उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजर , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के चिकित्सकों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में प्रशिक्षित किया है, जिससे शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में सहायता मिली है।
इसके अलावा, उन्होंने क्षय रोग (Tuberculosis) के शीघ्र पता लगाने एवं पूर्ण उपचार पर विशेष जोर दिया है। सरकार की हालिया पहल के अनुरूप, *टी बी पॉजिटिव मामलों के निकट संपर्कियों में कैरियर स्टेज (latent TB) का पता लगाने के लिए नवीन परीक्षण Cy-TB* को सभी स्थानों पर प्रचारित किया है। आम जनता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को Cy-TB परीक्षण के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि क्षय रोग बीमारी के रूप में विकसित होने से पहले ही ठीक किया जा सके।
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई Tuberculosis Preventive Therapy (TPT) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें *मात्र 12 सप्ताह में 12 खुराकें लेने से 80% मामलों में अगले 18 वर्षों तक व्यक्ति रोग मुक्त* रह सकता है।
डॉ. तल्हा साद ने सम्मेलन के आयोजकों एवं आईएमए जबलपुर की अध्यक्ष डॉ. रिचा शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा के यह पुरस्कार पूरे आईएमए सागर टीम की जीत है जिन्होंने पूरी लगन और मेहनत से अपने डॉक्टर होने के कर्तव्य को निभाया है . यह सभी के लिए प्रेरणा है कि हम दूर दराज़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें.

The post SAANS और Cy-TB अभियान के प्रणेता डॉ. तल्हा साद सम्मानित, आईएमए जबलपुर ने दिया हेडगेवार अवॉर्ड appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/dr-talha-saad-pioneer-of-saans-and-cy-tb-campaign-honored-ima-jabalpur-gives-hedgewar-award/feed/ 0 9085
निगमायुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली बकायादारों को 22 हजार नोटिस जारी बकाया राशि जमा न करने वालों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश https://thepostmortemtimes.com/municipal-commissioner-took-review-meeting-of-revenue-department-issued-22-thousand-notices-to-defaulters-instructions-to-confiscate-the-property-of-those-who-do-not-deposit-the-due-amount/ https://thepostmortemtimes.com/municipal-commissioner-took-review-meeting-of-revenue-department-issued-22-thousand-notices-to-defaulters-instructions-to-confiscate-the-property-of-those-who-do-not-deposit-the-due-amount/#respond Fri, 20 Feb 2026 11:39:10 +0000 https://thepostmortemtimes.com/?p=9081 सागर । निगम क्षेत्र में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा हेतु निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा राजस्व विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सागर अंतर्गत सभी वार्डों में संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों के किराये सहित विभिन्न करों की बकाया [...]

The post निगमायुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली बकायादारों को 22 हजार नोटिस जारी बकाया राशि जमा न करने वालों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश appeared first on Postmortem Times.

]]>

सागर । निगम क्षेत्र में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा हेतु निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा राजस्व विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सागर अंतर्गत सभी वार्डों में संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों के किराये सहित विभिन्न करों की बकाया राशि जमा कराने के लिए लगभग 22 हजार नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही वार्ड स्तर पर विशेष वसूली शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक बकाया राशि जमा कराई जा सके।

निगमायुक्त ने समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारी, सभी राजस्व निरीक्षकों एवं कर संग्राहकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया कर जमा नहीं कराया जाता है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा तालाबंदी करते हुए कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ करें। निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित कर संग्राहकों के विरुद्ध वेतन वृद्धि रोकने सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन की राजस्व वसूली की प्रगति रिपोर्ट समक्ष प्रस्तुत की जाए ।
निगमायुक्त ने कहा कि नगर विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रह अत्यंत आवश्यक है इसलिए सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अधिकतम वसूली सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे समय सीमा में अपने करों का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके । बैठक में सागर नगर निगम के सभी राजस्व निरीक्षक, कर संग्राहक एवं संबंधित विभागीयअधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post निगमायुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली बकायादारों को 22 हजार नोटिस जारी बकाया राशि जमा न करने वालों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश appeared first on Postmortem Times.

]]>
https://thepostmortemtimes.com/municipal-commissioner-took-review-meeting-of-revenue-department-issued-22-thousand-notices-to-defaulters-instructions-to-confiscate-the-property-of-those-who-do-not-deposit-the-due-amount/feed/ 0 9081